अफगानिस्तान में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 4 सैनिकों की मौत
आईएसएएफ के अनुसार इस हादसे में विद्रोहियों का कोई हाथ नहीं है। अमेरिकी कर्नल वायेन शैंक्स ने चार अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। इस हादसे में दो व्यक्ति घायल भी हो गए।
आईएसएएफ के अनुसार अफगानिस्तान के पश्चिमी हिस्से में मादक पदार्थो का धंधा करने वाले संदिग्ध आतंकवादियों के ठिकाने पर हमले के बाद एक अन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। इसमें भी लोगों के हताहत होने की आशंका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications