शल्य क्रिया में रोशनी गंवाने वाले 10 लोगों के मामले की जांच के आदेश
यह घटना तमिलनाडु सीमा से लगे राज्य के नेल्लोर जिले में हुई। शल्य क्रिया के बाद चार लोगों की पुतलियों को हटा दिया गया।
ये लोग उन 24 लोगों में शामिल थे जिनकी शल्यक्रिया 20 अक्टूबर को बोलीनेनि आंख अस्पताल और अनुसंधान केंद्र के चिकित्सकों के एक दल ने की थी। ग्लोबल आई फाउंडेशन ने इस शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया था।
पीड़ितों के परिवारों ने आरोप लगाया है कि चिकित्सकों की लापरवाही से वे अंधे हुए हैं, दूसरी ओर अस्पताल का कहना है कि रोगियों के उपयुक्त सावधानी नहीं बरतने से संक्रमण हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि शल्य क्रिया के अगले दिन 15 लोग गंभीर दर्द और जलन की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचे। इनको चेन्नई के शंकर नेत्रालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने कहा कि उनकी आंखों की रोशनी बचने की संभावना बहुत धूमिल है।
नेल्लोर के जिलाधिकारी के.रामगोपाल ने संवाददाताओं को बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने तक अस्पताल के चिकित्सकों को सभी ऑपरेशन रोकने को कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications