सुरक्षा मामले में समन्वय बढ़ाएंगे ईरान और पाकिस्तान
समाचार एजेंसी महर के मुताबिक ईरान के गृह मंत्री मुस्तफा मोहम्मद नजर ने शनिवार को इस्लामाबाद में कहा कि दोनों देश सुरक्षा मुद्दों से जुड़े कई महत्वपूर्ण समझौतों पर सहमत हुए हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने सीमा सुरक्षा, सुरक्षा मामलों पर सूचना के आदान-प्रदान और मादक पदार्थो व मानव तस्करी से जुड़े मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है।
नजर ने शुक्रवार को पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक और खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के निदेशक अहमद शूजा पाशा से मुलाकात की। शनिवार को उन्होंने पाक प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से भी मुलाकात की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications