चौथा पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन शुरू
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) के आधिकारिक एजेंडे में भविष्य में क्षेत्रीय सहयोग और क्षेत्र को प्रभावित करने वाली विभिन्न वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए क्षमता निर्माण के उपायों पर चर्चा होगी।
बैठक के बाद नेताओं के आपदा प्रबंधन पर एक बयान जारी करने की योजना है। बयान सम्मेलन में हिस्सा ले रहे सभी 16 देशों द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए पहचाने गए विभिन्न उपायों के संबंध में है।
शिखर सम्मेलन में वैश्विक आर्थिक संकट पर सितम्बर में थाईलैंड में जारी ईएएस के संयुक्त बयान और पूर्वी एशियाई देशों के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी पर व्यवहार्यता अध्ययन की भी समीक्षा होगी।
उल्लेखनीय है कि चौथे ईएएस को दिसम्बर 2008 में थाईलैंड में आयोजित किया जाना था लेकिन राजनीतिक अस्थिरता के कारण उसे स्थगति कर दिया गया। थाई अधिकारियों ने अप्रैल में फिर सम्मेलन आयोजित करने का विचार किया लेकिन सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण उसे रद्द करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications