अमेरिका और रूस के बीच दिसंबर तक निशस्त्रीकरण संधि
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मेदवेदेव और ओबामा ने शनिवार को टेलीफोन पर बातचीत की थी। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि पांच दिसंबर तक दोनों देशों के बीच निशस्त्रीकरण समझौता हो जाएगा।
अमेरिका और रूस के बीच हुई सामरिक हथियार कटौती संधि (स्टार्ट) की अवधि पांच दिसंबर को खत्म होने वाली है। इस संधि के तहत अमेरिका और रूस को परमाणु हथियारों की संख्या कम करना है।
संधि को लेकर दोनों देश विशेषज्ञों की वार्ताओं से संतुष्ट हैं। ओबामा ने ईरान के परमाणु कार्यक्रमों पर रोक लगाने के प्रयासों में रूस की भूमिका की भी प्रशंसा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications