भारतीय उद्योग जगत का विश्वास बढ़ा : सीआईआई

सीआईआई के व्यापारिक आउटलुक सर्वेक्षण के अनुसार अक्टूबर-मार्च के लिए व्यापारिक विश्वास 7.4 अंक बढ़कर 66.1 पर पहुंच गया। वित्तीय वर्ष की पहली छमाही से यह 2.4 अंक अधिक है।

सीआईआई ने कहा कि बहरहाल उपभोक्ता मांग में सुस्ती अर्थव्यवस्था के लिए अभी भी चिंता का बड़ा कारण है।

सीआईआई महासचिव चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि अगले छह महीने में उद्योग जगत के लिए बेहतर संभावनाएं हैं। परंतु अनिश्चित वैश्विक आर्थिक परिदृश्य और उपभोक्ता मांग में सुस्ती अभी भी उद्योग जगत के लिए चिता का कारण है।

जिन 450 कंपनियों ने सर्वेक्षण में हिस्सा लिया उनमें से 54 प्रतिशत ने आर्थिक वृद्धि दर के छह से सात प्रतिशत के बीच रहने की आशा जताई।

करीब 82 प्रतिशत प्रतिभागियों के अनुसार वर्ष 2009-10 में मुद्रास्फीति की दर पांच प्रतिशत से नीचे रहेगी।

सर्वेक्षण के अनुसार 80 प्रतिशत प्रतिभागियों का मानना है कि वर्ष 2009-10 की दूसरी छमाही में भारतीय अर्थव्यस्था की विकास दर सामान्य अवस्था में लौट आएगी।

करीब 52 प्रतिशत प्रतिभागी अगले छह महीनों में निवेश बढ़ाने की योजना बना रहे हैं और 78 प्रतिशत को अगले छह महीनों में आर्डरों में वृद्धि होने की उम्मीद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+