'महात्मा गांधी से जुड़े सभी स्थलों को धरोहर घोषित किया जाए'
शिमला, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी ने शनिवार को मांग रखी है कि बापू से संबंधित संभी स्थलों को धरोहर स्थल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।
संस्कृति मंत्रालय द्वारा बापू से जुड़े स्थलों के विकास और संरक्षण, उनके रखरखाव पर सुझाव देने के लिए गठित की गई गांधी हेरिटेज समिति के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गांधी ने यहां आईएएनएस से कहा, "जिन-जिन स्थलों पर गांधी ठहरे थे या गए थे, उन सभी स्थलों को धरोहर स्थल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।"
गांधी ने कहा, "देशभर में जिन स्थलों पर महात्मा गांधी कभी गए थे उनमें से ज्यादातर स्थल, खासतौर से निजी संपत्तियां, खंडहर में बदल गए हैं। उन स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए उनके जीर्णोद्धार की जरूरत है।"
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल गांधी ने कहा, "उन सभी स्थलों की सूची वर्णानुक्रम में तैयार की गई है। यह सूची गुजरात के आत से शुरू होती है और बिहार के जुल्फीपुर में जाकर समाप्त हो जाती है। हमारे अध्ययन के मुताबिक महात्मा गांधी ने 2,000 से अधिक स्थलों का दौरा किया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications