ईरान के परमाणु संयंत्र का निरीक्षण आज (लीड-1)
ईरान का विवादास्पद परमाणु संयंत्र तेहरान से 100 किलोमीटर दक्षिण में स्थित कोम शहर में है। इस संयंत्र के बारे में ईरान ने आईएईए को सितम्बर में सूचना दी थी, जबकि इसकी शुरुआत बरसों पहले हो गई थी। इसके बाद ही ईरान के इस नए परमाणु संयंत्र को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए थे। आईएईए दल में तीन पुरुष और एक महिला विशेषज्ञ शामिल हैं।
इसी बीच तेहरान के परमाणु संयंत्र के लिए शोध के उद्देश्य से ईरान को जो यूरेनियम मिलने का प्रस्ताव है, उसे लेकर भी ईरान की काफी आलोचना हो रही है। इस प्रस्ताव के अर्न्तगत ईरान अपना ज्यादातर संवर्धित यूरेनियम रूस को भेजेगा। रूस में इसे सुधार कर वापस ईरान भेजा जाएगा, ताकि उसे रिएक्टर में इस्तेमाल किया जा सके। यद्यपि, ईरान ने इस प्रस्ताव पर फैसला लेने के लिए समय की मांग की है।
अगर ईरान इस प्रस्ताव को मान लेता है तो पश्चिम के देश आश्वस्त हो जाएंगे कि तेहरान संवर्धित यूरेनियम का इस्तेमान परमाणु हथियार बनाने के लिए नहीं कर रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications