बम की धमकी के बाद गो एयर की उड़ान उतरी
हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने विमान कंपनी को सुबह 10.40 बजे फोन करके बताया कि विमान में बम रखा गया है।
फोन के बाद गो एयर की उड़ान संख्या जी8201 को उतार लिया गया और यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया। बम निरोधक दस्ते ने विमान की तलाशी ली।
पुलिस अभी फोन करने वाले का पता नहीं लगा पाई है। इस संबंध में विमान कंपनी से संपर्क नहीं किया जा सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications