सर्वोच्च न्यायालय ने दिनाकरन के मामले में निर्णय टाला
इससे पहले केंद्रीय कानून मंत्री एम.वीरप्पा मोइली ने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं किया जाएगा जिससे कि न्यायपालिका की छवि धूमिल हो। ऐसे में प्रधान न्यायाधीश के.जी.बालाकृष्णन के नेतृत्व वाले सर्वोच्च न्यायालय के कालेजियम ने दिनाकरन की पदोन्नति के मसले पर अपना निर्णय टाल दिया है।
सर्वोच्च न्यायालय के सूत्रों ने कहा है कि कालेजियम की बैठक रविवार की शाम को आहूत की गई और न्यायमूर्ति दिनाकरन के खिलाफ आरोपों से संबंधित आई नई सामग्री पर चर्चा की गई।
एक सूत्र ने कहा, "कालेजियम इस बात का परीक्षण कर रहा है कि उसके सामने पेश किए गए दस्तावेजों में क्या दिनाकरन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित कोई सबूत है भी या नहीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications