जबलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का इस्तीफा
विश्वद्यालय अरसे से राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है और कई तरह की गड़बड़ियों के आरोप लगे हैं, इनकी जांच भी चल रही है। विश्वविद्यालय परिसर में आंदोलन और हंगामों का क्रम हर रोज आम है। शनिवार को दीक्षांत समारोह था जिसमें राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आना था परंतु वे नहीं पहुंचे। समारोह के खत्म होते ही कुलपति ने नेताओं पर कई कटाक्ष किए और इस्तीफा देने की घोषणा कर दी।
खुराना ने अपने इस्तीफे में कहा है कि राजनीतिक दबाव और असामाजिक तत्वों द्वारा अपमानित किए जाने से वे अपना पद छोड़ रहे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications