कश्मीर में सड़क दुर्घटना में 11 गुजराती पर्यटकों की मौत
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये गुजराती पर्यटक रविवार की सुबह श्रीनगर से सोनमर्ग रिसॉर्ट के लिए निकले थे।
पर्यटक टाटा सूमो टैक्सी से यात्रा पर निकले थे और वे सोनमर्ग के नजदीक झोजिला दर्रे के पास पहुंचे ही थे कि एक तीव्र मोड़ पर उनका वाहन एक गहरी खाई में जा गिरा। सोनमर्ग कश्मीर घाटी को लद्दाख से जोड़ता है।
पुलिस अधीक्षक इम्तियाज अहमद ने आईएएनएस से कहा, "वाहन कई सौ मीटर गहरी खाई में गिरा है और अभी तक हम एक सात वर्षीय बच्चे को घायल अवस्था में बचाने में सफल रहे हैं। "
उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पर्वतीय है जिसकी वजह से एक जगह से दूसरी जगह की पहुंचना काफी कठिन है। काफी मुश्किलों के बाद दुर्घटना में मारे गए दो बच्चों का शव बरामद करने में हम सफल रहे। राहत अभियान फिलहाल जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications