कृष्णा ने हज यात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई
यह पहला मौका है जब इस जिले से हज यात्री सीधे मंगलोर से जेद्दा के लिए उड़ान भर रहे हैं। एयर इंडिया और सऊदी अरब एयरलाइंस द्वारा यहां से जेद्दा के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू किए जाने के बाद यह संभव हो सका है।
पहले जत्थे में 112 हाजी शामिल हैं। इन यात्रियों ने हवाई अड्डे के पास स्थित अंसारी मस्जिद परिसर में स्थापित हज शिविर में जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान से जेद्दा के लिए प्रस्थान किया।
कृष्णा ने कहा, "इस हवाई अड्डे से आगामी 30 अक्टूबर तक छह जत्थों में लगभग 700 हज यात्री जा रहे हैं। प्रत्येक जत्थे में 115 यात्री होंगे। हाजियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए हवाई अड्डे के पास एक विशेष शिविर स्थापित किया गया है।"
अभी तक राज्य के तटीय व उत्तरी क्षेत्रों से हज यात्रा पर जाने वाले यात्री बेंगलुरू, केरल के कोझीकोड और आंध्र प्रदेश के हैदराबाद से जेद्दा या रियाद के लिए उड़ान भरते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications