धूमल का हिमाचल को कार्बन न्यूट्रल राज्य बनाने का आग्रह

यह जानकारी मुख्यमंत्री प्रो़ प्रेम कुमार धूमल ने आज यहां विचार-विमर्श एवं प्रशिक्षण बैठक में आए प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए दी। इस बैठक का आयोजन पर्यावरण संरक्षण और कार्बन न्यूट्रेलिटी प्राप्त करने के लिए चलाए गए समुदाय आधारित निर्धारण, जागरूकता, समर्थन और कार्यक्रम कार्यान्वयन के विषय में किया गया था। बैठक में राज्य स्तरीय जागरूकता अभियान आरम्भ करने की भी उन्होंने घोषणा की। इस अभियान में ग्राम पंचायतें, महिला मण्डल, युवक मण्डल, गैर सरकारी संगठन और इको क्लब हिस्सा लेंगे तथा यह अभियान तीन वर्ष के लिए चलाया जाएगा। इस एक दिवसीय बैठक का आयोजन हिमाचल प्रदेश पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग तथा 'प्रोग्राम मेनेजमेंट एजेंसी डिवेल्पमेंट ऑल्टरनेटिव्ज' नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था।

मुख्यमंत्री ने जनता का आह्वान किया कि वे सभी प्रकार की पर्यावरण विरोधी गतिविधियों को तुरन्त प्रभाव से बन्द करना सुनिश्चित बनाएं और पर्यावरण संरक्षण के अनुकूल अपनी दिनचर्या बनाएं। उन्होंने कहा कि इस अभियान को जनाभियान बनाकर ही हिमाचल प्रदेश को पर्यावरण की दृष्टि से सुरक्षित बनाया जा सकता है और तभी हिमाचल प्रदेश पर्यावरण संरक्षण में देश के लिए एक आदर्श राज्य बनकर उभर सकता है।

प्रो़ धूमल ने एक ऐसी पर्यावरण नीति की आवश्यकता पर भी बल दिया जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रदेश के एक समान विकास में भी सहायक हो। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को कार्बन न्यूट्रल राज्य तभी बनाया जा सकता है जब सभी मिलकर इस दिशा में कार्य करें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+