सीटीबीटी पर दस्तखत के लिए भारत पर दबाव डालने की मांग
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए थाईलैंड के प्रधानमंत्री अभिसित वेज्जाजीवा ने फिलीपींस के प्रस्ताव का उल्लेख किया जिसमें मई 2010 में हुई परमाणु अप्रसार संधि(एनपीटी) के समीक्षा सम्मेलन के दौरान तय किए गए लक्ष्य को हासिल करने के लिए व्यापक और पारदर्शी विचार विमर्श करने पर जोर दिया गया है।
वेज्जाजीवा ने अपने समापन भाषण में कहा, "हम पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले ऐसे देशों को, जिन्होंने सीटीबीटी पर दस्तखत नहीं किए हैं, दस्तखत करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।"
दक्षिण पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन में आसियान के 10 सदस्य देश और छह भागीदार सदस्य देश भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया शामिल हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications