आईएईए ने ईरान के नए परमाणु संयत्र का निरीक्षण किया (लीड-3)
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के अनुसार वियना स्थित एजेंसी के निरीक्षक मंगलवार तक ईरान में रहेंगे।
पिछले माह ईरान ने आईएईए को सूचना दी थी कि वह नया यूरेनियम संवर्धन संयंत्र बना रहा है। इसके बाद आईएईए ने परमाणु संयंत्र के बारे में सूचनाओं का ब्यौरा देने और संयत्र को निरीक्षण के लिए खोलने को कहा था।
ईरान और अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी के प्रतिनिधियों के बीच जेनेवा में 1 अक्टूबर को हुई बातचीत के दौरान ईरान के मुख्य परमाणु वार्ताकार सईद जलाली ने कहा था कि उनकी सरकार संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षकों को संयंत्र का दौरा करने की अनुमति देगी।
इसी बीच तेहरान के परमाणु संयंत्र के लिए शोध के उद्देश्य से ईरान को जो यूरेनियम मिलने का प्रस्ताव है, उसे लेकर भी ईरान की काफी आलोचना हो रही है। इस प्रस्ताव के अर्न्तगत ईरान अपना ज्यादातर संवर्धित यूरेनियम रूस को भेजेगा। रूस में इसे सुधार कर वापस ईरान भेजा जाएगा, ताकि उसे रिएक्टर में इस्तेमाल किया जा सके। यद्यपि, ईरान ने इस प्रस्ताव पर फैसला लेने के लिए समय की मांग की है।
अगर ईरान इस प्रस्ताव को मान लेता है तो पश्चिम के देश आश्वस्त हो जाएंगे कि तेहरान संवर्धित यूरेनियम का इस्तेमान परमाणु हथियार बनाने के लिए नहीं कर रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications