मनमोहन ने पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया
पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन में दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान के 10 सदस्य राष्ट्र और भारत, चीन व जापान सहित छह अन्य एशियाई देश शिरकत करते हैं।
इस शिखर सम्मेलन के बाद मनमोहन वियतनाम के प्रधानमंत्री नगुयेन तान दांग और इंडोनिशेयाई राष्ट्रपति सुसिलो युधोयानो बम्बांग से बातचीत करेंगे। स्वदेश रवाना होने से पहले रविवार रात सिंह भारतीय मीडिया से बातचीत करेंगे।
गौरतलब है कि मनमोहन और चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ के बीच शनिवार सुबह प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications