ईरान के परमाणु संयंत्र का निरीक्षण करेगा आईएईए
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार तेहरान के दक्षिण में स्थित नए परमाणु संयंत्र का निरीक्षण करने के लिए आईएईए का एक दल शनिवार को तेहरान पहुंचा। आईएईए दल में चार विशेषज्ञ शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में ईरान के इस नए परमाणु संयंत्र को लेकर सवाल उठाए गए थे।
ईरान का विवादास्पद परमाणु संयंत्र तेहरान के दक्षिण में स्थित एक गांव फोडरे में स्थित है। इस संयंत्र के बारे में ईरान ने आईएईए को सितम्बर में सूचना दी थी, जबकि इसकी शुरुआत बरसों पहले हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications