हूडा को बहुमत साबित करने के लिए मिला एक सप्ताह का समय

रविवार शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हूडा ने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस विधानसभा में आसानी से अपना बहुमत साबित कर देगी।

उन्होंने कहा कि वे बहुमत साबित करने के बाद अपनी मंत्रिपरिषद का गठन करेंगे।

13 अक्टूबर को सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 90 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीटें प्राप्त करके सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। कांग्रेस की प्राप्त सीटें साधारण बहुमत से 6 कम हैं, लेकिन सात निर्दलीय विधायकों ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को समर्थन दे दिया है।

बहुजन समाज पार्टी (बीेएसपी) के इकलौते विधायक अकरम खान ने भी रविवार को कांग्रेस सरकार को अपना समर्थन दे दिया।

हूडा ने कहा," कांग्रेस के पास सात निर्दलीय विधायकों का समर्थन है और बसपा के एक विधायक ने भी हमें समर्थन दिया है।"

हरियाणा जनहित कांग्रेस(हजकां) के समर्थन के बारे में पूछे जाने पर हूडा ने कहा, "हजकां के सदस्य कांग्रेस परिवार के हिस्से थे लेकिन कुछ कारणों से उन्होंने अपना रास्ता अलग कर लिया। अब अगर वे बिना शर्त समर्थन देते हैं तो कांग्रेस उनका स्वागत करेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+