बादल ने युवाओं से पारंपरिक भोजन शैली अपनाने का आग्रह किया
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा," अब पारंपरिक भोजन शैली की संस्कृति को जिंदा रखने का उचित समय है। प्राकृतिक रूप से पैदा हुए और मौसमी खाद्य पदार्थ हमेशा ही हमारी खाद्य संस्कृति को बढ़ाते हैं लेकिन दुर्भाग्यवश हम लोग इसे खो चुके हैं।"
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल चण्डीगढ़ प्रेस क्लब द्वारा खेती विरासत मिशन (केवीएम) और भारतीय मिलेटस नेटवर्क (एमआईएनआई) के साथ मिलकर आयोजित 'बेबी दी रसोई-2009' उत्सव के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस खाद्य महोत्सव ने हमारी युवा पीढ़ी को हमारे पारंपरिक भोजन के बारे में जानने का अवसर उपलब्ध कराया है।
गौरतलब है कि इस बेबी दी रसोई में पंजाब, हरियाणा, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश की पारंपरिक पाक शैली को प्रदर्शित किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications