समुद्री जहाज के अपहृत चालकों को छुड़ाने के लिए धूमल का प्रधानमंत्री से आग्रह

उन्होंने कहा कि हालांकि यह समुद्री जहाज जिस कम्पनी का है उनके अधिकारी अपहृत सदस्यों के परिवारों के साथ सम्पर्क में हैं और उन्हें बताया गया है कि अपहृत सदस्यों को छुड़ाने के लिए बातचीत जारी है लेकिन यह मामला इतना गम्भीर है कि इसमें शीघ्र मध्यस्थता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर राज्य के लोग चिन्तित हैं और वे उनकी भावनाओं को उच्चतम स्तर तक पहुंचा रहे हैं।

प्रो़ धूमल ने कहा कि पिछले कुछ समय में समुद्री लुटेरों के हमलों में काफी वृद्घि हुई है और अदन की खाड़ी विश्व के सबसे खतरनाक जलमागोर्ं में से एक बन गई है। भारतीय नौसेना इन हमलों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। अधिक चौकसी के लिए हमें अपनी नौसेना की क्षमताओं को बढ़ाने की आवश्यकता है।

केन्द्रीय विदेश मंत्री एस़ एम़ कृष्णा को लिखे एक अन्य पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के हमलों के विरूद्घ एक साझा अभियान शुरू करने के लिए भारत सरकार को कूटनीतिक पहल करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने आग्रह किया है कि अपहरण के इस मामले में विशेष रणनीति बनाई जाए और पठानिया एवं चालक दल के सदस्यों को छुड़ाने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+