छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ों के दौरान 4 नक्सली मारे गए (लीड-1)
बीजापुर और नारायणपुर जिले के जंगलों में रविवार सुबह नक्सलियों और पुलिस के बीच भारी गोलीबारी शुरू हुई जो कि देर शाम तक चली। यहां से 15 किलो विस्फोटक पदार्थ भी बरामद किया गया।
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक टी.जे.लौंगकुमार ने आईएएनएस से कहा, "हमारे जवानों ने बीजापुर जिले में दो स्थानों पर और नारायणपुर में एक स्थान पर सशस्त्र नक्सलियों को उनके ठिकानों पर घेर लिया और इस दौरान गोलीबारी में चार नक्सली मारे गए। "
पुलिस ने टिफिन बाक्स में रखे विस्फोटक पदार्थ भी बरामद किए हैं।
बस्तर क्षेत्र 40,000 वर्ग किलोमीटर में फैला है और यहां नक्सलियों का काफी प्रभाव है। नक्सली हिंसा में राज्य में वर्ष 2004 से 1500 लोगों की मौत हो चुकी है।
पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में अर्धसैनिक बलों के सहयोग से पुलिस अब नक्सलियों के ठिकानों पर छापे मारने की कार्रवाई कर रही है। बस्तर क्षेत्र में पांच जिले-दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर और बस्तर आते हैं ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications