आत्मघाती हमले का संदिग्ध गिरफ्तार
खुफिया विभाग के अधिकारियों ने लाहौर-इस्लामाबाद राजमार्ग पर हुए आत्मघाती विस्फोट में प्रयोग की गई गाड़ी के चालक को पकड़ लिया है। अधिकारी उससे घटना के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।
गौरतलब है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की उम्र लगभग 22-23 वर्ष के बीच है जो पूरी तरह से उर्दू नहीं बोल पा रहा है।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications