पाकिस्तान में प्रांतीय शिक्षा मंत्री की हत्या
पुलिस ने बताया कि शफीक अहमद जब प्रांतीय राजधानी क्वेटा में अपने आवास के बाहर कार से निकल रहे थे तभी बंदूकधारियों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अभी तक किसी संगठन ने इस वारदात को अंजाम देने की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की है।
अहमद सत्ताधारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सदस्य थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications