पाकिस्तान में 15 आतंकवादी मारे गए
पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में रविवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में रविवार की शाम तक 15 आतंकवादी मारे गए। इस तरह सुरक्षा बलों द्वारा 17 अक्टूबर को शुरू किए गए अभियान राह-ए-निजात के तहत अब तक 178 आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सेना के बयान के हवाले से कहा कि संघर्ष में एक सैनिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। दक्षिण वजीरिस्तान में 10,000 तालिबान आतंकवादियों के होने का अनुमान है।
बयान में कहा गया कि सेना ने लगातार 16 घंटे के संघर्ष के बाद रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण तारकोना नराई पहाड़ी पर कब्जा कर लिया। अफगानिस्तान से लगे इस स्थान से बंदूकें, राकेट, मोर्टार बम और हथियार बरामद किए गए हैं।
सेना ने कहा कि इस अभियान में 30,000 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications