उड़ीसा में 2 नक्सली गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार ने बताया," गुदारी क्षेत्र के जंगली इलाके से दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों नक्सली कई मामलों में शामिल हैं।"
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों को पकड़ा गया।
गौरतलब है कि रायगाडा राज्य की राजधानी भुवनेश्वर से 300 किलोमीटर से अधिक दूर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications