मेक्सिको में तेल के उत्पादन में गिरावट जारी
सरकारी तेल कंपनी पेट्रोलियोस मेक्सिकन्स द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार सितंबर माह में कच्चे तेल का औसत उत्पादन प्रतिदिन लगभग 26 लाख बैरल रहा है जो मई के बाद उच्चतम स्तर है।
हाल के वर्षो में नए तेल क्षेत्रों की खोज में सफलता न मिलने के कारण मेक्सिको में तेल के उत्पादन में गिरावट आई है।
कच्चे तेल के उत्पादन में गिरावट आने से देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है क्योंकि तेल से प्राप्त राजस्व देश के बजट में 30 फीसदी का योगदान देता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications