प्रधानमंत्री कश्मीर समस्या के व्यावहारिक हल के पक्ष में (लीड-1)
प्रधानमंत्री ने कहा कि रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए उनकी शीघ्र ही जम्मू एवं कश्मीर के दौरे पर जाने की योजना है, लेकिन वह वहां वार्ता आरंभ करने या उसमें हिस्सा लेने के लिए नहीं जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, "राज्य के सामने उपस्थित समस्याओं का व्यावहारिक हल खोजने में जम्मू एवं कश्मीर के सभी वर्गो के मतों को शामिल करने की ईमानदार इच्छा को मैंने हमेशा बनाए रखा है। मैं स्वीकार करता हूं कि कुछ समूह मुख्यधारा से बाहर हैं। उन्हें रचनात्मक वार्ता में शामिल करना हमें भी अच्छा लगेगा।"
उन्होंने कहा कि सरकार हुर्रियत के साथ दो या तीन दौर की वार्ता कर चुकी है और समूह ने अपना रुख बदलने का वादा किया है। "मैं उनका इंतजार कर रहा हूं।"
प्रधानमंत्री कश्मीर घाटी में अनंतनाग और काजीगुंड के बीच 12 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का उद्घाटन करने वाले हैं। इस रेल लाइन का उद्घाटन 18 अक्टूबर को होने वाला था लेकिन रेलमंत्री ममता बनर्जी की अनुपलब्धता के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications