अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग: करात
पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए करात ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा, "हमारा मानना है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है।"
उन्होंने पत्रकारों से कहा, "लंबे समय से विवादित मुद्दों को सुलझाने के लिए दोनों देशों की सरकारों ने पूर्व में एक तंत्र गठित किया है जिसे सभी सरकारें आगे बढ़ा रही हैं।"
उन्होंने उम्मीद जताई कि थाईलैंड में आसियान शिखर सम्मेलन से इतर मनमोहन सिंह और बेन जियाबाओ के बीच हुई बातचीत से सीमा मुद्दे को हल करने में मदद मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications