हरियाणा में बसपा विधायक ने दिया कांग्रेस को समर्थन
अकरम खान ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार को समर्थन देने के बारे में उन्हें पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती से निर्देश प्राप्त हुआ ताकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य दलों सत्ता से दूर रखा जा सके।
अकरम खान ने आईएएनएस से कहा, "मैंने अपना समर्थन कांग्रेस सरकार को दिया है।" खान ने राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया से मिलकर उन्हें अपने समर्थन का पत्र सौंपा।
हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए 13 अक्टूबर को हुए चुनाव में कांग्रेस 40 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई। लेकिन सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत से वह छह सीट पीछे रह गई।
कांग्रेस को राज्य में सरकार बनाने के लिए सात निर्दलीयों ने समर्थन दिया है। अब बसपा के समर्थन के बाद विधानसभा में कांग्रेस को 48 विधायकों का समर्थन प्राप्त हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications