प्रधानमंत्री का राजा के मामले पर टिप्पणी करने से इंकार
सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं मंत्रिमंडल के मामलों या मंत्रिमंडल में क्या होता है या मेरे और मंत्रियों के बीच के मामलों पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी नहीं करना चाहता। मंत्रिमंडल के एक सहयोगी से जुड़े मुद्दे पर सार्वजनिक टिप्पणी करना मेरे लिए उचित नहीं होगा।"
प्रधानमंत्री से 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में पैदा विवाद में राजा द्वारा उनका नाम घसीटने के मामले के बारे में पत्रकारों ने सवाल पूछा था। कांग्रेस इसके लिए पहले ही राजा की आलोचना कर चुकी है।
पहले भी प्रधानमंत्री द्रमुक के सदस्य राजा के मामले पर टिप्पणी करने से इंकार कर चुके हैं, जिन पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सबसे पहले भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने हाल ही में दूरसंचार विभाग पर छापा मारा था।
राजा के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर प्रधानमंत्री ने कहा, "मंत्रिमंडल में बदलाव या पुनर्गठन पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं होती। विदेशी धरती पर इस प्रश्न का उत्तर देना मेरे लिए अनुपयुक्त होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications