अफरातफरी के बीच हुड्डा ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ (लीड-1 )

हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने रविवार शाम को राजभवन में आयोजित समारोह में हुड्डा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हुड्डा ने हिंदी में शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह सादगी से संपन्न होना था लेकिन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे अपनी ताकत दिखाने का मंच बना दिया।

62 वर्षीय हुड्डा ने अपने समर्थकों से शांत रहने की अपील की।

चंडीगढ़ पुलिस ने पहले ही राजभवन को अपने सुरक्षा घेरे मे ले लिया था इसके बावजूद हजारों की संख्या में कांग्रेस समर्थकों ने बिना बुलाए ही शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच कर अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया।

राजभवन के लोहे के प्रवेश द्वार को धक्का देने का प्रयास कर रहे कार्यकर्ताओं की भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

हुड्डा ने लगातार दूसरी बार राज्य की बागडोर संभाली है। हुड्डा पहली बार मार्च 2005 में मुख्यमंत्री बने थे। थोड़े संशय के बाद रविवार सुबह कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री पद के लिए हुड्डा के नाम पर मुहर लगाई।

शपथ ग्रहण समारोह में हुड्डा सरकार में मंत्री रहे विधायक, दिल्ली से आए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे।

13 अक्टूबर को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 90 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीटें प्राप्त करके सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। कांग्रेस की प्राप्त सीटें साधारण बहुमत से 6 कम हैं, लेकिन सात निर्दलीय विधायकों ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को समर्थन दे दिया है।

बहुजन समाज पार्टी (बीेएसपी) के इकलौते विधायक अकरम खान ने भी रविवार को कांग्रेस सरकार को अपना समर्थन दे दिया।

उन्होंने कहा कि बसपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने भारतीय जनता पार्टी और अन्य दलों को हरियाणा में सत्ता से दूर रखने के लिए उन्हे ऐसा करने का निर्देश दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+