प्रधानमंत्री देश की मौद्रिक और वित्तीय नीतियों से संतुष्ट
मौद्रिक नीति में ढील देने के आरबीआई के गवर्नर के सुझाव के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने पत्रकारों से कहा, "मौद्रिक नीति पूरी तरह भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकार क्षेत्र में है।"
उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह टिप्पणी करना उपयुक्त नहीं होगा कि मौद्रिक नीति को लेकर कौन से कदम उठाए जाने चाहिए। इन मामलों पर आरबीआई गवर्नर निर्णय लेने के लिए सक्षम हैं।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "वह समय-समय पर आते हैं और मुझे जानकारी देते हैं। मैं इस बात से संतुष्ट हूं कि मौद्रिक और वित्तीय दोनों नीतियां हमारे देश की आवश्यकताओं के अनुसार हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications