एक और प्रमुख नेता ने पीआरपी से नाता तोड़ा
पूर्व सांसद मूर्ति ने पिछले साल पीआरपी के गठन में अहम भूमिका निभाई थी। मूर्ति ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी.श्रीनिवास से मुलाकात करके सत्तारूढ़ दल में शमिल होने का रास्ता तैयार कर लिया है।
मूर्ति ने बाद में पत्रकारों को बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा पीआरपी अध्यक्ष चिरंजीवी को फैक्स कर दिया है। उन्होंने 1 नवंबर को कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा भी की।
उन्होंने कहा कि अपने ग्लैमर के बावजूद चिरंजीवी पीआरपी को एक मजबूत राजनीतिक ताकत नहीं बना पाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी द्वारा एकत्र किया गया चुनाव कोष चुनाव प्रचार में खर्च नहीं किया गया जिससे पार्टी के उम्मीदवारों को हार का मुंह देखना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications