हुर्रियत के साथ वार्ता चाहते हैं प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने कहा कि रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए उनकी शीघ्र ही जम्मू एवं कश्मीर के दौरे की योजना है।
उन्होंने कहा, "राज्य के सभी वर्गो को मुख्यधारा में शामिल करने की ईमानदार इच्छा को हमने हमेशा बनाए रखा है। मैं स्वीकार करता हूं कि कुछ समूह मुख्यधारा से बाहर हैं। उन्हें रचनात्मक वार्ता में शामिल करना हमें भी अच्छा लगेगा।"
उन्होंने कहा कि सरकार हुर्रियत के साथ दो या तीन दौर की वार्ता कर चुकी है और समूह ने अपना रुख बदलने का वादा किया है। "मैं उनका इंतजार कर रहा हूं।"
प्रधानमंत्री कश्मीर घाटी में अनंतनाग और काजीगुंड के बीच 12 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का उद्घाटन करने वाले हैं। इस रेल लाइन का उद्घाटन 18 अक्टूबर को होने वाला था लेकिन रेलमंत्री ममता बनर्जी की अनुपलब्धता के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications