मनसे का समर्थन लेने का सवाल ही नहीं उठता : अशोक चह्वाण
चह्वाण ने यहां संवाददाताओं से कहा, "राज ठाकरे का समर्थन लेने का सवाल ही नहीं उठता।"
चह्वाण ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल ने मुख्यमंत्री का नाम चुनने की जिम्मेदारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ दी थी और पिछली रात मुख्यमंत्री के लिए उनके नाम की घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री पद के दूसरे प्रबल दावेदार नारायण राणे के बारे में चह्वाण ने कहा, "उन्होंने मुझे फूलों का गुलदस्ता भेंट किया है, जिसे लेकर मैं मुंबई वापस जा रहा हूं।"
पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बारे में पूछे जाने पर चह्वाण ने कहा, "पिछली रात हम साथ थे।"
चह्वाण ने यहां राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल और पार्टी के राज्य पर्यवेक्षक व रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी सहित कई नेताओं से मुलाकात की।
चह्वाण ने कहा कि गठबंधन में सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ बैठक के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राकांपा के नवनिर्वाचित विधायक सोमवार को अपने नेता का चयन करेंगे, जिसे उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications