हुड्डा ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने रविवार शाम को राजभवन में आयोजित समारोह में हुड्डा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
हुड्डा ने लगातार दूसरी बार राज्य की बागडोर संभाली है। हुड्डा पहली बार मार्च 2005 में मुख्यमंत्री बने थे।
13 अक्टूबर को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 90 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीटें प्राप्त करके सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। कांग्रेस की प्राप्त सीटें साधारण बहुमत से 6 कम हैं, लेकिन सात निर्दलीय विधायकों ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को समर्थन दे दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications