उड़ीसा में नालेज पार्क का निर्माण शुरू
अधिकारियों ने बताया कि पार्क का निर्माण उड़ीसा सरकार और हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक इंटरनेशनल के बीच सार्वजनिक-निजी भागीदारी योजना के तहत किया जाएगा।
राज्य के विज्ञान और तकनीकी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, "परियोजना का मकसद राज्य में उद्योगों को उच्चस्तरीय ढांचागत सुविधाएं मुहैया कराके बायोटेक्नालॉजी ओर फार्मा क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications