गिलानी ने अकरम की पत्नी के निधन पर शोक जताया (लीड-1)
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक अकरम परिवार के नाम जारी अपने संदेश में गिलानी ने कहा, "हुमा का निधन काफी दुखदाई है। मेरी अल्लाह से दुआ है कि वह मरहूम की आत्मा को शांति प्रदान करने के साथ-साथ उनके परिजनों को इस गम को सहने की शक्ति प्रदान करे।"
हुमा पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि हुमा ने सुबह करीब 9.45 बजे अंतिम सांस ली। वह गहन चिकित्सा कक्ष में थीं।
हुमा को मंगलवार को इलाज के लिए सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उनकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद हुमा को गंभीर हालत में चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications