शेख मुजीब के हत्यारों के दो संबंधी गिरफ्तार

शनिवार को गिरफ्तार मेहनाज रहमान लेफ्टिनेंट कर्नल खोंडकर अब्दुल राशिद की बड़ी पुत्री है। राशिद वर्ष 1975 में शेख मुजीब और अन्य की हत्या का आरोपी और भगोड़ा है। मेहनाज ने बताया कि उसका पिता परिवार के शेष सदस्यों के साथ लीबिया में रहता है।

मेहनाज ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसके पिता को पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के पति जनरल जियाउर्रहमान से पैसा मिला था, जो बाद में बांग्लादेश के राष्ट्रपति भी बने।

समाचार पत्र 'डेली स्टार' के अनुसार मेहनाज ने फ्रीडम पार्टी के टिकट पर वर्ष 2001 और 2008 में संसदीय चुनाव भी लड़ा था, लेकिन हार गई थी।

इससे पहले गुरुवार को कमरुल हक स्वपन नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। वह शेख मुजीब और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या के आरोपी मेजर शफीकुल हक दालिम का छोटा भाई है।

मेहनाज और स्वपन को बुधवार को वकील और सांसद फैजल नूर तापोस पर बम हमले से संबंध होने के संदेह में पकड़ा गया है। तापोस के अभिभावक भी वर्ष 1975 में हुए नरसंहार के शिकार हुए थे। तापोस प्रधानमंत्री के भतीजे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+