इराक में कार बम हमलों में 25 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आंतरिक मामलों के मंत्रालय के अज्ञात सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि दो कारों में हुए बम विस्फोट में 25 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए।
एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी अपनी कार को बगदाद प्रांतीय परिषद के समीप उड़ा दिया। दूसरा विस्फोट इराकी न्याय मंत्रालय की इमारत के पास हुआ।
इस भीषण विस्फोट से आस-पास खड़ी 12 कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
इराकी सुरक्षा बलों ने घटनास्थल के समीप के इलाके को सील कर दिया और दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंच गईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications