विस्फोट से पहले आत्मघाती हमलावर को मार गिराएं : पाक पुलिस
देश के पश्चिमोत्तर इलाके में तालिबान आतंकवादियों पर सेना के हमले से नाराज आतंकवादी आजकल पाकिस्तान में आत्मघाती हमलों का सहारा ले रहे हैं।
सुरक्षा बलों को जारी आतंकवाद विरोधी रणनीति में कहा गया है, "सतर्क रहो और चेतावनी देने के साथ हमले से पहले आत्मघाती हमलावर को मार गिराओ।"
पुलिस महानिरीक्षक सैयद कलीम इमाम ने समाचार पत्र 'द न्यूज' को बताया कि आतंकवाद से निपटने के लिए यह रणनीति आवश्यक है और सुरक्षा बलों तथा जनता के सहयोग से इसे सफलतापूर्वक लागू किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications