मलयालम अभिनेत्री अदूर भवानी का निधन
भावानी ने पथनमथिट्टा जिले के अदूर कस्बे में अंतिम सांस ली। अंतिम क्षणों में उनके साथ पुत्र राजीव मौजूद थे। छह वर्ष पहले बीमार पड़ने के बाद से वह अभिनय से अलग हो गईं थीं।
50 वर्षो से लंबे करियर में भवानी ने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्म 'चेमीन' में अहम भूमिका निभाई थी। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications