भोपाल में पुलिस पर पथराव, 14 जवान घायल

भोपाल, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अतिक्रमण कर बनाए गए मंदिर को हटाने गए नगर निगम और पुलिस दल पर क्षेत्रवासियों ने पथराव किया। पथराव से पुलिस के 14 जवान घायल हुए हैं। पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में 15 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हबीबगंज थाना क्षेत्र के प्रमुख इलाके चार इमली में अतिक्रमण कर बनाए गए मंदिर को हटाने के लिए रविवार सुबह नगर निगम का अमला पुलिस बल के साथ पहुंचा। अतिक्रमण अभियान पूरा होने से पहले ही क्षेत्रवासियों ने अतिक्रमण विरोधी दस्ते की सुरक्षा में लगे जवानों पर पथराव कर दिया। पुलिस ने पथराव करने वालों पर बल प्रयोग भी किया।

हबीबगंज थाने के प्रभारी एस.के.दामले ने आईएएनएस को बताया कि इस पथराव में पुलिस के 14 जवानों को चोटें आईं हैं। शांति भंग करने के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+