झारखंड में तीन नक्सली मारे गए
रांची, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची के बाहरी इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन विद्रोही मारे गए।
पुलिस ने रविवार को बताया कि मुठभेड़ रांची से 45 किलोमीटर दूर जोन्हा के नजदीक हुई।
इलाके में नक्सलियों के सुराग मिलने के बाद पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने तलाशी अभियान चलाया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया," नक्सली दो वाहनों में सवार होकर कहीं जा रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन नक्सली मारे गए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए नक्सलियों के पास से तीन रायफल, जीवित कारतूस, हथगोले और अन्य हथियार बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार मारे गए नक्सली रांची, जमशेदपुर और खूटी के सीमाई क्षेत्रों में सक्रिय कुंदन पाहन गुट के थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications