आग लगने से 2 बच्चों की मौत, 200 झोपड़ियां तबाह
राज्य अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "आग रविवार तड़के करीब 3.30 बजे मतंगिनी कालोनी में लगी। आग बुझाने के लिए सात अग्निशमन वाहनों को लगाया गया।"
सिलिगुड़ी नगर निगम की महापौर गंगोत्री दत्ता ने कहा, "आग लगने के समय इलाके के ज्यादातर लोग छठ का पर्व मनाने महानंदा नदी गए थे। आग जल्द ही पूरी झुग्गी बस्ती में फैल गई।"
उन्होंने कहा, "हम अस्थाई राहत शिविर स्थापित करने के लिए इंतजाम कर रहे हैं। सभी पीड़ितों को खाद्य सामग्री पहुंचाई जाएगी। शुरुआत में हम तीन राहत शिविर लगाएंगे।"
राज्य के शहरी विकास मंत्री अशोक भट्टाचार्य ने भी रविवार सुबह स्थिति का जायजा लेने के लिए इलाके का दौरा किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications