दिल्ली में सिलेंडर विस्फोट में 5 घायल
नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के पश्चिमी इलाके निहाल विहार में रविवार को एक सिलेंडर में विस्फोट होने से पांच लोग घायल हो गए।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "रसोई गैस का सिलेंडर फटने से दोपहर 12 बजे घर में आग लग गई।"
उन्होंने बताया कि मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंच गईं और स्थिति नियंत्रण में है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचा दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications