इराक में 2 कार बम हमलों में 4 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आंतरिक मामलों के मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि बगदाद प्रांतीय परिषद और मोसुल होटल के पास दो कारों में हुए बम विस्फोट में चार लोग मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए।
गौरतलब है कि इस भीषण विस्फोट से आस-पास खड़ी लगभग 12 कारों को क्षति पहुंची है।
इराकी सुरक्षा बलों ने घटनास्थल के समीप के इलाके को सील कर दिया है और दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंच गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications