दलाई लामा के स्वागत के लिए तैयार : खांडू (लीड-1)
खांडू ने कहा, "हम दलाई लामा का स्वागत करने के लिए तैयार हैं जो आठ नवंबर को यहां पहुंच रहे हैं।" उल्लेखनीय है कि दलाई लामा की इस प्रस्तावित यात्रा पर चीन ने ऐतराज जताया था।
उन्होंने अरूणाचल पर चीन को दावे को भी बेतुकी बात करार दिया। खांडू ने कहा, "मैं बार-बार कहता रहा हूं कि अरूणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न हिस्सा है और इस पर चीन का दावा बेतुका है।"
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा, "पूर्वोत्तर में सिर्फ यही एक राज्य है जहां कई जनजातियों से हिंदी जुड़ी है जो विभिन्न उपभाषाएं बोलते हैं।"
उन्होंने आईएएनएस से कहा, "जनता ने चुनाव में हमें भारी बहुमत से जिताया है। अब हमें राज्य के विकास की गति को बढ़ाने और लोगों की प्रगति के लिए काम करना है।"
इससे पहले खांडू को राज्यपाल जनरल (सेवानिवृत्त) जे. जे. सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। खांडू के साथ किसी और ने बतौर मंत्री शपथ नहीं ली। उन्होंने कहा, "मंत्रिमंडल के सदस्यों को अगले एक या दो दिन में शपथ दिलाई जाएगी।"
गौरतलब है कि इस बार 60 सीटों वाली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 42 सीटें मिली हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications