आर्थिक मंदी से सबक ले दुनिया : मनमोहन

एम. आर. नारायण स्वामी

हुआ हिन (थाईलैंड), 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को सभी देशों से वास्तविक अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाते हुए वैश्विक अर्थिक मंदी से सबक लेने की अपील की।

पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि एशियाई देशों की अर्थव्यवस्थाओं के एकीकरण के विचार पर अमल करके एक व्यापक एशियाई अर्थव्यवस्था समुदाय का गठन किया जा सकता है।

मनमोहन सिंह ने दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के सदस्य देशों के साथ-साथ चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के नेताओ से कहा, "हमें वैश्विक अर्थिक मंदी से सबक सीखना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "वैश्विक आर्थिक मंदी का एक सबक यह है कि हमें विकास की नीतियों में समन्वय सुनिश्चित करना चाहिए। दूसरा सबक है कि हमें वास्तविक अर्थव्यवस्था को मजबूत रखना चाहिए।"

मनमोहन सिंह ने कहा, "हम इस बात पर जापान के साथ सहमत हैं कि घरेलू मांग में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए। तीसरा सबक है कि व्यापार, प्रौद्योगिकी और निवेश के प्रवाह को खुला रखें।"

भारत में 1991 में उदारीकरण और मुक्त बाजार व्यवस्था के जनक अर्थशास्त्री से राजनेता बने मनमोहन सिंह ने कहा कि पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन की प्रक्रिया एक खुले, समावेशी, पारदर्शी और बाहर की ओर देखेने वाले मंच की परिकल्पना को साकार करती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+